Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नशा मुक्त युवा अभियान, 5 हजार से अधिक छात्रों ने लिया संकल्प

August 2, 2026

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नशा मुक्त युवा अभियान, 5 हजार से अधिक छात्रों ने लिया संकल्प

फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें पांच हजार से ज्यादा छात्रों सहित राज्यसभा मेंबर अशोक कुमार मित्तल भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम के बाद कहा कि जो नशे की समस्या है वह हमारे देश की समस्या है और यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली हुई है इसको दूर करना है हमे। लेकिन इसमें वह एक बात कहना चाहते हैं कि कई बार हमें गलतफहमी रहती है कि सारे युवक नशे लुप्त हैं ऐसा नहीं है पर कुछ नशे की लत का शिकार हो जाते हैं। यह नशा माफिया इसे प्रमोट करता है और अलग अलग तरीको से करता है चाहे वह स्टूडेंट्स को किसी चीज का लालच देकर और फिर उसे बढ़ाता है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी आवाहन है कि जो लोक युवाओं को नशे की लत्त में डालना चाहते हैं अगर वह ही नशे को खत्म करने के लिए हमरा ब्रांड इन्वेस्टर बन जाए तो नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है, जो युवा विकसित भारत में योगदान कर रहे हैं अलग अलग तारीखों से उनका योगदान ओर बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आज इस मुहिम के तहत प्रधानमंत्री जी दस हजार से ज्यादा स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में नशे खिलाफ छात्रों को संबोधित करेंगे। 20 लाख से ज्यादा युवा इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। यह शुरुआत है प्रधानमंत्री जी की और यह आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा पोलियो की लड़ाई हमने मिलकर लड़ी है ऐसे ही नशे को खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने कहा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी इस मुहीम में प्रधानमंत्री जी को पंजाब सरकार को सहयोग करता है कि नशे में एक भी युवा शामिल न हो पाए। उन्होंने कहा हमें पंजाब को बचाना है देश को बचाना है और देश को नशा मुक्त बनाना है ताकि 2047 में विकसित भारत बन सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें