Site icon Dainik Savera Times

नशा तस्करों और गैंगस्टरों का सफाया प्राथमिकता : भुल्लर

Drug Peddlers and Gangsters in Police Crosshairs : जालंधर। नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पदभार संभालते ही नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आम लोगों की सुरक्षा और नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1000672375.mp4

पंजाब सरकार की ओर से नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उनका मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों और गैंगस्टरों को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि पुलिस लोगों की समस्याओं को समझकर उनकी सेवा और बेहतर तरीके से कर सके। पुलिस कमिश्नर ने नशे के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी।
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1000672376.mp4
नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने युवाओं और अन्य लोगों से अपील की कि कुछ पैसों के लालच में नशे के कारोबार से न जुड़ें। ऐसा गैरकानूनी काम न केवल उनका भविष्य खराब कर सकता है, बल्कि उनके परिवार की जिंदगी पर भी बुरा असर डाल सकता है। अंत में उन्होंने जालंधर के लोगों से पुलिस का सहयोग करने और उनके साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से जालंधर को सुरक्षित और अपराध मुक्त शहर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Exit mobile version