Site icon Dainik Savera Times

नशा तस्कर 2 साथियों संग काबू, 2 किलो हेरोइन और 1.75 लाख रुपए बरामद

अमृतसर: थाना तरसिक्का पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब कुलदीप सिंह डीएसपी जंडियालागुरु की अगुवाई में एसआई एसएचओ अवतार सिंह की टीम ने साल 2019 में दर्ज मामले में भगौड़ा घोषित किए गुरप्रीत सिंह उर्फगोपी को उसके दोस्त गुरप्रीत सिंह और अजय के साथ 2 किलो हैरोइन और 1 लाख 75 हजार 100रु पए ड्रग मनी बरामद की।

जांच में यह बात सामने आई है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह और अजय के साथ मिलकर नशा तस्करी का काम कर रहा था। गुरप्रीत और अजय दोनों सगे भाई हैं। इस दौरान एसएचओ तरसिक्का अवतार सिंह, एएसआई बलजीत सिह, एएसआई हरबंस सिंह, एएसआई रणजीत सिंह, जतिंदर सिंह हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल हरविंदर सिंह और कांस्टेबल नवजोत सिंह हाजिर थे।

Exit mobile version