अमृतसर: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
अजनाला सेक्टर के रास्ते पहुंच रही थी हेरोइन की खेप
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के अजनाला सेक्टर के रास्ते हेरोइन की खेप प्राप्त कर रहे थे। इसके बाद वे इस नशीले पदार्थ को आगे दूसरे लोगों तक सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
In a major breakthrough, Counter Intelligence #Amritsar busts a cross-border narcotics smuggling network, apprehends 3 accused, including one juvenile, and recovers 17.5 Kg Heroin.
Preliminary investigation reveals that the accused were allegedly receiving heroin consignments from across the #India-#Pakistan border in the Ajnala sector and supplying them to other parties.
FIR registered at PS State Special Operation Cell (#SSOC), Amritsar. Further investigation is underway to identify other associates and uncover the complete network, including its backward and forward linkages.
@PunjabPoliceInd remains committed to combating drug trafficking and dismantling organised narcotics networks to build a safe and drug-free Punjab.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 23, 2026
SSOC अमृतसर में दर्ज किया गया मामला
इस कार्रवाई के बाद थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क के पीछे और आगे जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके।
पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच का मुख्य उद्देश्य इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान करना और हेरोइन की सप्लाई से लेकर वितरण तक की पूरी कड़ी का खुलासा करना है।
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म कर सुरक्षित और नशामुक्त पंजाब का निर्माण करना है।
Also Read :