Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा व गैंगस्टर पिछली सरकारों की देन: मंत्री डा. बलवीर सिंह

January 21, 2023

नशा व गैंगस्टर पिछली सरकारों की देन: मंत्री डा. बलवीर सिंह

मोगा: नशा तथा गैंगस्टरों की जो समस्या आज पंजाब के लोगों को मिली है, वह पिछली राज्य सरकारों की ही देन है, जिस कारण आज एक सर्वे के अनुसार पंजाब के तीन लाख व्यक्ति नशे का टीका तथा 10 लाख और लोग अलग-अलग नशे करते हैं। नशा करने वाले लोगों को जिंदगी को शुरू करने के लिए पंजाब सरकार सभी नर्सिंग कालेजों, डैंटल कालेजों, आयुर्वेदिक कालेजों में नशा छुड़ाओ केन्द्र खोलकर उनमें योगा, मैडीटेशन आदि के प्रबंध करके इन लोगों को नशों से दूर करके नई जिंदगी शुरू करने का कार्य करेगी। उक्त विचार आज जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स में सेहत मंत्री डा. बलवीर सिंह ने पहले दौरे के दौरान पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकट किए।

इस अवसर पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, हलका विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, निहाल सिंह वाला के विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर, विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, एस.एस.पी गुलनीत सिंह खुराना, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दीपक अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरमनदीप सिंह बराड़. के अलावा आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। डा. बलवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने 15 अगस्त को पंजाब में 100 मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए थे, जिनमें 10 लाख लोगों ने इलाज करवाकर सेहत सहूलियतें हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को 500 के लगभग और मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं। जिसमें लोगों को दवाईयों के अलावा योगा, कसरत, ओपन जिम, फिजियोथैरेपी के अलावा शुगर तथा और भी कई बीमारियों की दवाईयां मुहैया करवाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें