
लुधियाना के गिल रोड पर नशे में धुत एक ड्राइवर ने तेज रफ्तार गाडी से करीब आठ से 10 लोगों को कुचलते हुए एक दुकान में जा घुसी। वहां खड़े स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बताया कि एक गाड़ी तेज गति से आई और मेरे पिता जो कि फल खरीद रहे थे उनको टक्कर मार दी। उन्हें भी काफी चोटें आईं। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और कहा कि ड्राइवर खुद को सरकारी बैंक का अधिकारी बता रहा है और कहा कि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...