Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शर्मसार हुई ममता: नशे में चूर माता-पिता, लत पूरी करने के लिए बेच डाला मासूम

October 25, 2025

शर्मसार हुई ममता: नशे में चूर माता-पिता, लत पूरी करने के लिए बेच डाला मासूम

पंजाब डेस्क : मानसा के अकबरपुर खुडाल गाँव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नशे की लत में डूबे पति-पत्नी ने अपने छोटे से बच्चे मासूम बच्चे को पैसे के लिए बेच दिया। बरेटा थाना पुलिस ने मामले में बच्चे के माता-पिता और बच्चे को ले जाने वालों समेत कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित रखा गया है।

ढाई महीने बाद जब मां को अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह रोती-बिलखती थाने पहुंची और बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशे की गिरफ्त में फंसा परिवार

गांव अकबरपुर खुडाल निवासी संदीप सिंह और उसकी पत्नी गुरमन कौर लंबे समय से ‘चिट्टा’ (हेरोइन) की लत में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि नशे के लिए पैसे जुटाने में असमर्थ दंपती को एक कबाड़ी ने बच्चा खरीदने का प्रस्ताव दिया था। शुरू में रतिया के एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की डील ऑफर की थी, लेकिन अंत में यह सौदा एक लाख 80 हजार रुपये में तय हुआ।

राज्य स्तरीय पहलवान रह चुकी हैं बच्चे की मां

दिलचस्प बात यह है कि बच्चे की मां कभी राज्य स्तरीय पहलवान रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद उन्होंने अपने पति से प्रेम विवाह किया और यही उनका पहला बच्चा था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने किए पर पछतावा है और वे बच्चे को वापस लेकर उसका पालन-पोषण करना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: नोबेल शांति विजेता Maria Machado ने भारत को किया सम्मानित, PM मोदी से की खास अपील

‘गोद लिया है, खरीदा नहीं’ दूसरा पक्ष

दूसरी ओर,हीं, बच्चे को गोद लेने वाले परिवार का कहना है कि उन्होंने बच्चे को खरीदा नहीं बल्कि उसे गोद लिया था। उनका यह भी कहना है कि उनके पास बच्चे के वीडियो और तस्वीरें हैं, और उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके पास पहले से ही तीन बेटियाँ हैं। उनका दावा है कि उनके पास गोद लेने से जुड़े सारे दस्तावेज मौजूद हैं और वे बच्चा वापस करने को तैयार नहीं हैं।

पुलिस जांच में जुटी

बरेटा पुलिस के अनुसार, वे मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बच्चे की बिक्री और गोद लेने दोनों पहलुओं की जाँच की जा रही है। वहीं, बच्चे के माता-पिता ने पुलिस में यह दावा किया है कि अगर वे नशे के आदी नहीं होते तो कभी भी इस स्थिति में नहीं पहुँचते।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी का कहर, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें