Site icon Dainik Savera Times

नशे में धुत महिलाओं ने सड़क पर किया हंगामा… स्थानीय लोगों में आक्रोश, Viral हो रहा Video

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना औद्योगिक शहर में शराब के नशे में धुत महिलाओं ने बार से निकलकर सड़क पर हंगामा किया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बीच-बचाव करने आए राहगीरों से भी बदसलूकी की। लुधियाना बस स्टैंड इलाके और अन्य इलाकों में ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रही हैं और इनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बार से निकलकर महिलाओं ने हंगामा किया। वीडियो में एक महिला राहगीर से बदसलूकी और गाली-गलौज करती नजर आ रही है, जबकि एक अन्य राहगीर बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा है। स्थानीय लोग इस घटना से नाराज हैं, जो अब आम बात हो गई है। आधी रात को जब यह दृश्य रिकॉर्ड किया गया, तो महिलाएं पूरी तरह नशे में दिख रही थीं।

जब उनसे पूछा गया कि वे ऐसा क्यों करती हैं, तो उन्होंने कहा कि पैसे कमाने के लिए उन्हें ऐसा काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक रूप से शराब पीने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोग परेशान हैं। पूछे जाने पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला मीडिया के जरिए उनके संज्ञान में आया है और अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version