Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News: नशे में धूत पूर्व DSP ने दिखाया वर्दी का रौब, कार से ऑटो को मारी टक्कर

April 8, 2026

Jalandhar News: नशे में धूत पूर्व DSP ने दिखाया वर्दी का रौब, कार से ऑटो को मारी टक्कर

पंजाब डेस्क: जालंधर के रेलवे कॉलोनी इलाके में मंगलवार देर रात धरब के नशे में धुत् पूर्व DSP ने अपनी कार से ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ। टक्कर के बाद पूर्व पुलिस अधिकारी ने अपनी वर्दी का रौब दिखाना शुरू कर दिया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

हादसे के बाद पूर्व अधिकारी ने अपने पुत्र को बुलाया। पुत्र मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। चश्मदीदों और भाजपा नेता अमरजीत सिंह गोल्डी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर डॉक्टरी जांच के लिए भेज दिया।

गलत दिशा से आ रही थी कार

घटना देर रात हुई। रेलवे कॉलोनी में अकाउंट्स ऑफिस के बाहर एक तेज़ रफ्तार सफेद रंग की अल्टो कार ऑटो-रिक्शा से टकरा गई। चश्मदीदों के अनुसार कार तेज़ रफ्तार से और गलत दिशा से आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो-रिक्शा पूरी तरह कुचल गया और कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें…

नशे में धुत DSP का हंगामा

हादसे के बाद जैसे ही लोग इकट्ठा हुए, कार चालक ने माफी मांगने के बजाय उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। उसने खुद को पूर्व DSP बताया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वह इतना नशे में था कि ठीक तरह से बोल नहीं पा रहा था। एक ऑटो चालक ने पूरे घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें पूर्व अधिकारी की हालत साफ़ दिखाई दे रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें