Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल सीट की रिपोर्ट में खुलासा उमरानंगल के साथ DSP, ASI नामजद

December 10, 2023

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल सीट की रिपोर्ट में खुलासा उमरानंगल के साथ DSP, ASI नामजद

चंडीगढ़( नीरू) : एसआईटी ने कानूनी राय लेने के बाद 21 अक्टूबर 2023 को सिंह भगवंतपुर जिला रोपड़ थाने में नया मामला दर्ज किया इसमें तत्कालीन एसपी डिटेक्टिव उमरानंगल तत्कालीन डीएसपी मोरिंडा जसपाल सिंह और एएसआई गुरदेव सिंह को नामजद किया गया है। इस एफआईआर में जांच रोपड़ एसपी मुख्यालय से की जा रही है वही एएसआई गुरदेव सिंह का देहांत हो चुका है।

हाई कोर्ट ने मामले में सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर जांच आदेश दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने मार्च 2023 को एसआईटी को बदल दिया विशेष डीजीपी गुरप्रीत कौर की अगवाई में तीन आईपीएस की एक टीम बनाई गई थी। दरअसल पंजाब के गुरदासपुर के कला अफ़ग़ाना गांव के सुखपाल सिंह के 1994 में हुए एनकाउंटर को एसआईटी ने फर्जी करार दिया सीट की जांच के आधार पर तत्कालीन एसपी डिटेक्टिव उमरानंगल जो कि आजकल आईजी है मोरिंडा के तत्कालीन डीएसपी जसपाल सिंह और एएसआई गुरदेव सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत डिओ की ओर से हाई कोर्ट में दिए हलफनामे से यह खुलासा हुआ है।मृतक सुखपाल की पत्नी दलबीर कौर ने एडवोकेट आर कार्तिकेय के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए बताया कि 13 अगस्त 1994 को पुलिसकर्मी कला अफगाना गांव में उनके घर आए और उनके पति को अपने साथ ले गए बताया गया कि मजीठा में पुलिस को किसी मामले की जांच में सुखपाल की जरूरत है। लेकिन इसके बाद वो कभी घर नहीं लौटा।

इसी बीच उन्हें पता चला कि आतंकवादी गुरनाम सिंह बंडाला उर्फ़ नील तारा को रोपण में मुठभेड़ में मारा गया। बाद में पता चला की उमरानंगल की अगुवाई वाली टीम ने मुठभेड़ में जिसे मारा था वह बंडाला नहीं बल्कि सुखपाल सिंह था। साल 2007 में याची को खबरों से पता चला कि आतंकी बंडाला जिसे कथित तौर पर उमरानंगल के नेतृत्व वाली रोपड़ पुलिस ने मुठभेड़ में मारने का दावा किया था उसे जिंदा पकड़ लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें