Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू विवाद के कारण युवक ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड से पहले पिता को किया फोन, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

August 18, 2024

घरेलू विवाद के कारण युवक ने नहर में कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड से पहले पिता को किया फोन, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

संगरूर: पंजाब के संगरूर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पत्नी से परेशान एक युवक ने गांव नदंपुर के पास नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। नहर में कूदने के दो दिन बाद व्यक्ति का शव भट्टीवाल के पास नहर से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान लहरागागा निवासी सोमा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लहरागागा निवासी मलकीत सिंह ने भवानीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को उसके बेटे सोमा सिंह ने उसे फोन कर बताया कि उसकी पत्नी अमनदीप कौर उससे झगड़ा करती रहती है, जिस कारण वह बहुत दुखी है और अब वह जीना नहीं चाहता, इसलिए वह नहर में कूद जाएगा। शिकायतकर्ता मलकीत सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद सोमा सिंह का फोन बंद हो गया। मौके पर पहुंचने पर सोमा सिंह की बाइक नदंपुर नहर के किनारे खड़ी मिली।

पुलिस को सूचना देने के बाद परिजनों ने सोमा सिंह की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच शुक्रवार को गांव भट्टीवाल के पास नहर पुल के पास सोमी सिंह का शव बरामद हुआ। मामले की जांच कर रहे कालाझाड़ थाने के एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक सोमा सिंह की दूसरी शादी भवानीगढ़ निवासी अमनदीप कौर से हुई थी। मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने संगतसर नगर भवानीगढ़ निवासी सोमा सिंह की पत्नी अमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें