Site icon Dainik Savera Times

सर्वर में दिक्कत के चलते आटोमेटिड ड्राइविंग ट्रैक पर परेशान रहे आवेदक

जालंधर: सर्वर में दिक्कत के चलते दिनभर आटोमेटिड ड्राइविंग ट्रैक का काम प्रभावित रहा। दिनभर कई बार सर्वर का लिंक टूट रहा था जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दिनभर ट्रैक पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। दिनभर रही इस दिक्कत के चलते काम करने की गति काफी धीमी हो गई थी, जिसके चलते शाम तक लोगों का काम नहीं निपट सका और कईयों को तो बिना काम करवाए ही मायूस लौटना पड़ा।

Exit mobile version