Dainik Savera Times

अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई कार,मौके पर हुई युवक की मौत

जब वह दीनानगर से थोड़ी दूर तारा ग्रुप के पास पहुंचा तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी डिस्टर्ब हो गई और पलटने वाली थी, इस वजह से गाड़ी सीधे सड़क किनारे किकर के पेड़ से जा टकराई। यह युवक कार में अकेला था और वह घायल हालत में कार में पड़ा हुआ था,

जब सुबह अचानक लोग सड़क किनारे से गुजर रहे थे तो लोगों की नजर टूटी हुई कार पर पड़ी। जब उन्होंने खिड़कियां तोड़ कर युवक को बाहर निकाला। मौके पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान दोदवा निवासी शुभम सैनी के रूप में हुई है।

Exit mobile version