Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल की बिल्डिंग खस्ताहाल होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई का प्रबंध गुरुद्वारा में किया

July 21, 2025

स्कूल की बिल्डिंग खस्ताहाल होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई का प्रबंध गुरुद्वारा में किया

अमृतसर: आम आदमी पार्टी की शिक्षा क्रांति की उस समय पोल खुली जब सांसद गुरजीत सिंह औजला सरकारी प्राथमिक स्मार्ट स्कूल, सुभाष कॉलोनी सुल्तानविंड पहुंचे। स्कूल की बिल्डिंग खस्ताहाल होने के कारण स्कूल को गुरुद्वारा व एक अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। सांसद ने हालत देखकर मौके पर ही एमपी लैड फंड से 20 लाख रुपए दिए। वहीं स्कूल में अप्रैल 2025 में आम आदमी पार्टी के ओहदेदारों की ओर से यहां पर टाइलें लगाने के कार्य का उद्घाटन किया गया था। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि इलाके के जिम्मेदार लोगों ने उन तक अप्रोच किया था वहीं विभाग की ओर से भी उनसे डिमांड की गई थी कि स्कूल के लिए एमपी लैड फंड से ग्रांट दी जाए जिसके बाद आज वह स्कूल में दौरा करने पहुंचे हैं और देखकर बेहद दुख हो रहा है कि सिर्फ नाम की शिक्षा क्रांति लाई जा रही है। स्कूल में आम आदमी पार्टी के ओहदेदारों का एक बोर्ड लगा है जिस पर विकाय कार्य के उद्घाटन की तारीख 23 अप्रैल 2025 है।

सांसद औजला ने कहा कि अप्रैल माह में यहां पर टाइलें लगाई गई हैं जबकि स्कूल की पूरी बिल्डिंग ही खस्ता हालत है और कभी भी गिर सकती है जिसके कारण इस मौसम में बच्चों को गुरुघर और एक अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया है। सांसद औजला ने कहा कि सांसद को बेहद कम ग्रांट मिलती है लेकिन उनकी कोशिश होती है कि जो भी ग्रांट बांटी जाए वह शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए बांटी जाए ताकि इसका फायदा बच्चों को हो। उन्होंने कहा कि तुरंत प्रभाव से पहले स्कूल के लिए 20 लाख रुपए दिए जाएंगे। चूंकि बच्चों की स्ट्रैंथ ज्यादा है तो स्कूल को बड़ा करने की जरूरत है इसीलिए नई जमीन के लिए वह कोशिश करेंगे ताकि नई बिल्डिंग बन सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से हर काम के लिए सिर्फ खानापूर्ती की जा रही है बल्किजमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने स्कूल के पदाधिकारियों से भी कहा कि वह बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या ना आने दें और जल्द से जल्द स्कूल की नई बिल्डिंग के लिए कोशिश करें और फंड की चिंता ना करें।

ये भी पढ़े- एयर इंडिया का लोगों को बड़ा झटका, रद्द की भारत से UAE जाने वाली कई उड़ानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें