Mann Government: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की ऐतिहासिक पहल के चलते कंडी क्षेत्र के हजारों किसानों को करीब 40 साल के लंबे इंतजार के बाद सिंचाई के लिए नहर का पानी मिला है। जोकि पंजाब के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सिंचाई संबंधी लंबे समय से पेश आ रही चुनौतियों और पंजाब के कृषि बुनियादी ढांचे को बहाल करने के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मान सरकार ने नहर के पानी के वितरण के लिए सिंचाई बुनियादी ढांचे के विकास पर पिछली कांग्रेस सरकार के 2019 से 2022 तक के कार्यकाल में खर्च की गई करीब 2046 करोड़ रुपए की राशि से लगभग 2.5 गुना ज्यादा फंड अर्थात 2022 से 2025 तक 4557 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च की है जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं।
इस संबंध में जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि आप सरकार की पहलों के चलते कई क्षेत्रों में किसानों को लगभग 40 वर्षो बाद नहर का पानी नसीब हुआ है। उन्होंने बताया कि कंडी क्षेत्र में नहर के पानी की कमी दूर हुई है। उन्होंने बताया कि मान सरकार द्वारा कंडी नहर परियोजना को गंभीरता से लिया गया और पानी को टेलों तक पहुंचाने के लिए लगभग 238.90 करोड़ रुपए की लागत से कंडी नहर नैटवर्क की कंकरीट लाइनिंग और विकास किया गया। अब कंडी नहर का पानी तलवाड़ा से बलाचौर तक चल रहा है, जो तकरीबन 40 साल बाद टेलों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 238.90 करोड़ रुपए की कंडी नहर परियोजना ने 433 गांवों के 1,25,000 एकड़ रकबे में सिंचाई सुविधा बहाल हुई है।

