Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस लीडरशिप की एकजुटता से पंजाब में नहीं खुला भाजपा का खाता : राजा वड़िंग

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि लुधियाना सीट जीतकर उन्होंने पंजाब में भाजपा का विजय रथ पूरी तरह रोक दिया है। वड़िंग ने कहा कि अभी तक पंजाब में भाजपा को एक या दो सीटे मिल जाती थी लेकिन इस बार कांग्रेस के बेहतर चुनाव प्रबंधन और लीडरशिप की एकजुटता ने भाजपा को खाता भी नहीं खोलने दिया। लुधियाना से सांसद चुने जाने के बाद पहली बार पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचे राजा वडिंग ने ‘दैनिक सवेरा’ से बातचीत में कहा कि पार्टी ने 13 में से 7 सीटों पर जीत हासिल की। 6 अन्य सीटों पर हमने सबसे बेहतर उम्मीदवार मैदान में उतारे और कांग्रेस ने यहां बेहतर प्रदर्शन किया।

लोकसभा चुनाव में बेहतर चुनाव प्रबंधन के सवाल पर राजा वडिं़ग ने कहा कि कई उम्मीदवारों का विरोध था लेकिन मेरे सहित वरिष्ठ नेताओं ने नाराज नेताओं के घर जाकर उन्हें मनाया और इनमें से कोई पार्टी छोड़ कर नहीं गया। यह लीडरशिप की क्वालिटी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और सीएलपी प्रताप सिंह बाजवा ने पूरा साथ दिया।

पटियाला से उम्मीदवार रहे डा. धर्मवीर गांधी के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल सिंह की वायरल आडियों के सवाल पर राजा वडिं़ग ने क हा कि अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यह आर्टिफिशिएल इंटैलीजैंस का भी कमाल हो सकता है क्योंकि लुधियाना में मेरे भी आडियो वायरल हुए थे।

Exit mobile version