फाजिल्का के गत दिवस अबोहर श्रीगंगानगर रोड से थाना नंबर 2 की पुलिस द्वारा चोरी की बाईक सहित पकडे गए युवक से पूछताछ के दौरान दो अन्य चोरी के बाईक बरामद हुए हैं। जबकि पुलिस ने उक्त युवक का सहयेाग करने वाले उसके एक अन्य साथी को भी काबू किया है। पकड़े गए युवक को पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चंद्र शेखर व एएसआई विशलेष कुमार ने बताया कि गत दिवस पुलिस टीम ने मनदीप उर्फ गग्गू निवासी गांव बहाववाला को चोरी के बाईक सहित काबू किया था जिसे अदालत मे पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी के बाईक बरामद हुए हैं जोकि उन्होनें गांव पतरेवाला और अबोहर बस स्टेंड के निकट से चुराए थे। इस चोरी की घटनाओं में उसका साथ रणजोत सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी बहाववाला ने दिया था, जिसे भी काबू कर लिया गया है और अब उसे भी पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। एएसआई विशलेष कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों पर चोरी तथा मारपीट, अवैध शराब बेचने के मामले पहले ही दर्ज हैं। इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

