Site icon Dainik Savera Times

सुबह-सुबह कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर इनकम टैक्स विभाग की Raid, मचा हड़कंप

Income Tax Department raid former Congress MLA

Income Tax Department raid former Congress MLA

पंजाब डेस्क। फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, पूर्व कांग्रेस विधायक रमिंदर सिंह आंवला के परिवार के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई से इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की टीम 7 से 8 बड़ी गाड़ियों में सुबह तड़के पहुंची। अधिकारी सीधे रमिंदर सिंह आंवला की कोठी के अंदर चले गए और जांच शुरू कर दी।

फरीदाबाद से आई है जांच टीम
बताया जा रहा है कि यह टीम फरीदाबाद से आई है। अधिकारी घर के अंदर मौजूद सभी जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। बिजनेस और आय से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः बगले में मृत पाए गए Hollywood Director रॉब रेनर और उनकी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं
छापेमारी के दौरान सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घर से किसी भी व्यक्ति को बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। घर के अंदर मौजूद रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

12 जगहों पर एक साथ कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, सिर्फ गुरुहरसहाय ही नहीं, बल्कि करीब 12 अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीमें पहुंची हैं। सभी जगहों पर एक साथ जांच चल रही है।

सुबह 6 बजे शुरू हुई जांच
गुरुहरसहाय में इनकम टैक्स की टीमें सुबह करीब 6 बजे पहुंचीं थीं। तभी से लगातार जांच जारी है और अधिकारी हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

घर पर मौजूद नहीं हैं रमिंदर सिंह आंवला
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के समय रमिंदर सिंह आंवला अपने गुरुहरसहाय वाले घर पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल उनके रिश्तेदारों से ही पूछताछ की जा रही है।

जलालाबाद से विधायक रह चुके हैं आंवला
रमिंदर सिंह आंवला 2019 में जलालाबाद से विधायक बने थे। उस समय यह सीट उपचुनाव में खाली हुई थी, क्योंकि सुखबीर सिंह बादल सांसद चुने गए थे। उपचुनाव में आंवला ने जीत दर्ज की थी।

2022 का चुनाव हार चुके हैं
हालांकि, साल 2022 के विधानसभा चुनाव में रमिंदर सिंह आंवला को हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके घर पर हुई इस इनकम टैक्स छापेमारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

ये भी देखेंः दिल्ली Pollution का असर अब Supreme Court पर, CJI ने दे डाला यह आदेश

Exit mobile version