पंजाब डेस्क: खरड़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रविंदर सिंह खेड़ा के आवास पर छापेमारी की है। बता दें कि खेड़ा अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के करीबी नेताओं में शामिल हैं। ईडी की टीम के पहुंचने के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई। कार्रवाई के दौरान पंजाब पुलिस और CRPF के जवान भी तैनात किए गए हैं।
पुराने मामले में ED की कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई किसी पुराने मामले को लेकर की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि मामला कथित सेलर घोटाले से जुड़ा हुआ है। इस मामले में ईडी के पास पहले से ट्रायल चल रहा था। हालांकि, छापेमारी के दौरान किन दस्तावेजों या संपत्तियों की जांच की जा रही है, इसे लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
BJP-अकाली दल गठबंधन के बीच ED की कार्रवाई से बढ़ी हलचल
जानकारी के मुताबिक, बीते दिन सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ राजनीतिक गठबंधन किया है।