Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई: रियल एस्टेट कारोबारी के घर की Raid, जानें पूरा मामला

May 26, 2026

चंडीगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई: रियल एस्टेट कारोबारी के घर की Raid, जानें पूरा मामला

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में आज सुबह उस समय हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी के घर पर छापा मारा। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई न्यू चंडीगढ़ में जमीन से जुड़े फ्रॉड मामले को लेकर की जा रही है।

प्रवीण कंसल जीरकपुर स्थित ‘चंडीगढ़ रॉयल सिटी’ प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं और पंजाब की राजनीति में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है।

पार्टनर की शिकायत से खुला मामला

इस पूरे विवाद की शुरुआत प्रवीण कंसल के बिजनेस पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत से हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि न्यू चंडीगढ़ की एक महंगी जमीन का मालिकाना हक कथित तौर पर धोखाधड़ी से बदल दिया गया और पार्टनर को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।

मामले की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने की थी। जांच के बाद प्रवीण कंसल और अन्य लोगों के खिलाफ IPC की धारा 420 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया था।

पहले भी उठ चुके थे सवाल

जानकारी के अनुसार, प्रवीण कंसल के खिलाफ पहली शिकायत साल 2023 में सामने आई थी, लेकिन उस समय कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। बाद में 2025 में केस दोबारा खोला गया और जून 2025 में औपचारिक मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें…

अब ED की एंट्री के बाद मामला और गंभीर माना जा रहा है। एजेंसी वित्तीय लेन-देन, संपत्ति दस्तावेजों और जमीन सौदों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। ED की रेड के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। अधिकारियों ने घर के अंदर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। फिलहाल एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें