Site icon Dainik Savera Times

Congress मेयर के घर पर ED की रेड, सुबह-सुबह पहुंचीं टीमें, करीबी के घर पर भी छापेमारी

बटाला: पंजाब के बटाला में कांग्रेस मेयर के घर पर ईडी ने सुबह-सुबह छापेमारी की है। ये छापेमारी उनके घर के साथ-साथ उनके करीबियों के घर पर भी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी विभाग की टीमें सुबह-सुबह पंजाब में कुल तीन जगहों पर पहुंचीं। फिलहाल तीनों जगहों को पूरी तरह से सील रखा गया है. घर के किसी भी सदस्य को अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, गुरदासपुर के अंतर्गत बटाला के मेयर सुखदीप सिंह के घर ईडी की गाड़ियां सुबह-सुबह पहुंचीं। इसके अलावा उनके दो करीबी सहयोगियों राजिंदर कुमार उर्फ पप्पू जयंतीपुरिया और उनके मैनेजर गोपी उप्पल के घर भी टीमें पहुंची हैं। यह छापेमारी किस संदर्भ में की गई है, इस बारे में अभी तक ईडी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Exit mobile version