Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई। बता दें कि गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के 6 मार्च को दिए गए अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार की योजनाओं का बचाव करते हुए विपक्ष पर कई सवाल उठाए।
‘10 लाख तक मुफ्त इलाज की योजना बड़ी पहल’
बहस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं आम लोगों को बड़ी राहत दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है, जो कई विकसित देशों में भी उपलब्ध नहीं है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल अब सरकार के “महीने गिनने” में लगे हैं, जबकि जब वे सत्ता में थे तब अपने वादे पूरे नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आम आदमी क्लीनिक में 5 करोड़ OPD
मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में 5 करोड़ OPD दर्ज की गई हैं। इनमें से कई लोग दो बार आ चुके हैं।
बाढ़ रोकने की पूरी तैयारी
मान ने कहा कि पंजाब का सबसे बड़ा समिट 13 से 15 मार्च तक हो रहा है, जिसमें बड़े उद्योगपति आ रहे हैं। CM ने कहा कि आने वाले दिनों में सिखों को तख्त श्री पटना साहिब और नांदेड़ साहिब के दर्शन भी कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगली बार बाढ़ रोकने की पूरी तैयारी की जाएगी। नहर के किनारे पक्के किए जाएंगे। हाई कोर्ट से डी-सिल्टिंग की परमिशन भी मिल गई है।
CM ने कहा, लुधियाना में सीधे 2,000 नौकरियां
CM ने कहा, “20 मार्च को, मैं लुधियाना में जमशेदपुर के बाद दूसरी सबसे बड़ी साइकिल वैली का उद्घाटन कर रहा हूं। इस पर 3,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, और इससे सीधे 2,000 नौकरियां पैदा होंगी।”
CM ने कहा, “90% घरों को मुफ्त बिजली
CM मान ने कहा, “हम 90% घरों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं। पहली बार, खेती के कामों सहित 600 यूनिट बिजली मुफ्त है। हमने बिजली बोर्ड का कर्ज भी चुका दिया है, और अब बिजली 70 पैसे कम करके 1.5 रुपये कर दी गई है।”
मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से प्रत्येक मृतक शिक्षक के परिवार को 10 लाख रुपये दिए हैं। वहीं, बच्चों को नौकरी प्रदान करने के संबंध में पर्सोनल डिपार्टमेंट की गाइडलाइन के अनुसार प्रक्रिया जारी रहेगी।
बहस से जड़े बड़े अपडेट्स…
-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 20 मार्च को लुधियाना में देश की दूसरी सबसे बड़ी टाटा साइकिल वैली का उद्घाटन किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 3200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार इस प्रोजेक्ट से सीधे तौर पर करीब 2000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और खासकर लुधियाना के साइकिल उद्योग को नई पहचान मिलेगी।
-मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की बिजली नीति का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के करीब 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार 600 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है, जबकि किसानों को पहले की तरह खेती के लिए बिजली मुफ्त मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य बिजली बोर्ड का कर्ज भी खत्म किया गया है और अब बिजली दरों में 70 पैसे से लेकर डेढ़ रुपये तक की कटौती की गई है।
-तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि कई बार इंसानी दिमाग मशीनों से आगे निकल जाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद एआई के साथ लंबी बहस की, जिसके बाद एआई ने जवाब दिया कि वह केवल एक मशीन है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर तकनीक के साथ प्रतिस्पर्धा का है और लोगों को इसके साथ खुद को तैयार करना होगा।
-वहीं भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेरियां के एक युवक, जो पहले नशे के मामले में जेल गया था, उसकी जमानत के बाद भी पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। महाजन के मुताबिक युवक 11 महीने बाद होशियारपुर जेल से बेल पर घर आया था, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में जब वह अदालत में पेशी के लिए गया और लौट रहा था, तब मुकेरियां पुलिस ने उसे फिर से हिरासत में ले लिया और उस पर हजार गोलियों के साथ नया मामला दर्ज कर दिया।
-शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने सांसद अमृतपाल सिंह के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि अजनाला मामले में अमृतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया गया है। अयाली ने कहा कि अमृतपाल के साथियों से तो एनएसए हटा लिया गया, लेकिन उनकी जमानत का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमृतपाल सिंह चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं और शपथ भी ले चुके हैं, तो उन्हें संसद में बोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से सिख समुदाय को आज भी भेदभाव और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:
हमने डिपार्टमेंट को NOC जारी की
जगरांव के बारे में एक सवाल के जवाब में मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि सतलुज नदी के दोनों किनारों पर बने डैम को करीब दो फीट ऊंचा किया जाएगा।
हमारा डिपार्टमेंट सड़कें नहीं बनाता है। अगर पंजाब पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट या कोई दूसरा डिपार्टमेंट सड़क बनाता है, तो वे हमारे डिपार्टमेंट से NOC लेंगे, और हम NOC जारी करेंगे।
जगरांव इलाके में पानी बचाने के लिए कई ज़रूरी काम किए गए हैं। इसके अलावा, पानी की सप्लाई के लिए नहरों, पुलों और नहरों से जुड़े कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। मैं अपनी बहन को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जब भी कोई डिपार्टमेंट सड़क बनाएगा, हमारा डिपार्टमेंट NOC जारी करेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...