Site icon Dainik Savera Times

Amritsar News: बेटियों की शिक्षा से बदलेगी समाज की तस्वीर, आने वाली पीढ़ियों की तकदीर: अक्षय शर्मा

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1241450.mp4

अमृतसर:  भाजपा युवा नेता अक्षय शर्मा ने गंडा सिंह वाला में आयोजित धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों को बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि समाज की असली तरक्की तभी संभव है, जब हर बेटी और हर बच्चा शिक्षित हो। उन्होंने कहा कि एक बेटी के शिक्षित होने से केवल एक परिवार नहीं, बल्कि आने वाली दो पीढ़ियों का भविष्य संवरता है। इसलिए माता पिता को अपनी बेटियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए।

अक्षय शर्मा ने कहा कि वह माता रानी के चरणों में अरदास करते हैं कि अगले 365 दिनों बाद जब वह दोबारा इस इलाके में आएं तो यहां के हर घर में खुशियां हों, युवाओं के पास रोजगार हो और हर बच्चा शिक्षा प्राप्त कर रहा हो। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही गंडा सिंह वाला की तस्वीर और तकदीर बदल सकते हैं।

उन्होंने जागरण के माध्यम से लोगों को सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जागरण में केवल रातभर जागना ही काफी नहीं है, बल्कि समाज को उन मुद्दों के प्रति भी जागना होगा, जिनकी अनदेखी के कारण आज युवा बेरोजगारी और नशे जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

आने वाली विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय हर पार्टी और हर नेता लोगों के बीच वोट मांगने आएगा, लेकिन लोगों को उनसे पिछले पांच साल का हिसाब जरूर लेना चाहिए। उन्होंने माताओं, बहनों और युवाओं से अपील की कि वे नेताओं से सवाल करें कि जब उनके बच्चों को नौकरी की जरूरत थी, तब वे कहां थे? जब युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे थे, तब उनकी सुध किसने ली? जब गरीब परिवारों के पास एक समय का खाना जुटाना मुश्किल था, तब उनकी मदद के लिए कौन आगे आया?

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आम आदमी के पास वोट के रूप में सबसे बड़ी ताकत है। यह वोट केवल किसी नेता या पार्टी को जिताने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पांच साल की पीढ़ी का भविष्य तय करने का अधिकार है। इसलिए जाति, धर्म या राजनीतिक नारों से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और क्षेत्र के विकास को आधार बनाकर मतदान करना चाहिए।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version