Site icon Dainik Savera Times

कोलकाता हत्याकांड का Punjab में भी दिखाने लगा असर, 16 अगस्त को बंद रहेंगी OPD

चंडीगढ़ : कोलकाता दुष्कर्म-हत्याकांड के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। आवासीय चिकित्सकों और उनके संबंधित संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। चिकित्सकों ने अपनी मांगों को पूरा करने और इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। विभिन्न राज्यों में भी चिकित्सक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और कोलकाता में प्रदर्शनकारियों को समर्थन दे रहे हैं।

इसके मद्देनजर पंजाब सिविल मेडिकल एसोसिएशन (पीसीएमएसए) ने राज्य भर में ओपीडी सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। 16 अगस्त यानी कल सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। ध्यान रहे कि ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, लेकिन आपातकालीन और चिकित्सा-कानूनी सेवाएं जारी रहेंगी और इसमें कोई बाधा नहीं आएगी।

विरोध-प्रदर्शन करने का उद्देश्य यह है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता हो। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर, आरडीए (रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड राजिन्द्रा हॉस्पिटल पटियाला) ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा उपायों में सुधार की मांग की है।

Exit mobile version