Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों पर हुए अत्याचार के खिलाफ आज देशभर में जलाए जाएंगे पुतले

February 23, 2024

किसानों पर हुए अत्याचार के खिलाफ आज देशभर में जलाए जाएंगे पुतले

चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा की जनरल बॉडी की वीरवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मोर्चा के नेताओं ने सबसे पहले युवा किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी और उसके परिवार के साथ संवेदना प्रकट की। शुभकरण की बुधवार को खनौरी बॉर्डर पर मृत्यु हो गई थी। किसानों ने आरोप लगाया था कि उसको गोली मारकर मारा गया है। इस हत्या के खिलाफ शुक्रवार (23 फरवरी) को देश के सभी राज्यों में हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री के पुतले जलाए जाएंगे और धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए जोर डाला जाएगा। इसके बाद 26 फरवरी को सारे देश में नैशनल हाईवे पर और स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर परेड की जाएगी और काला दिवस मनाया जाएगा।

14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से किसान संगठनों के कार्यकत्र्ता भाग लेंगे। जो किसानों के घटक इस समय संयुक्त किसान मोर्चा से बाहर हैं, उनके साथ एकता करने के लिए और उनको संयुक्त किसान मोर्चा में लाने के लिए एक 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के लिए जोगिंद्र सिंह उगराहां, बलबीर सिंह राजेवाल, डा. दर्शनपाल, युद्धवीर सिंह, हनन मौला तथा रमिंदर सिंह पटियाला को नामजद किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुभकरण सिंह के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है और उसके परिवार का सारा कर्जा माफ करने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें