अमृतसर: शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मजहबी अकीदत और जोशो-खरोश के साथ मनाया गया। शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अता की गई। इस मौके पर भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके हाल बाजार स्थित मस्जिद सिकंदर खान में ईद की नमाज अता की गई। नमाज के बाद मजलिस अहरार इस्लाम ए हिंद के पंजाब प्रधान अब्दुल नूर की अगुवाई में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न धर्मों के लोगों ने मस्जिद सिकंदर खान में पहुंच कर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर पार्षद पति राजीव छाबड़ा ने भी अपने साथियों के साथ मस्जिद सिकंदर खान में अहरार प्रधान अब्दुल नूर से मुलाकात की और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर अब्दुल नूर ने कहा कि ईद उल अजहा का त्यौहार हमारे अंदर त्याग की भावना को पैदा करता है। हजरत इब्राहिम और उनके बेटे हज़रत इस्माइल द्वारा अल्लाह के हुक्म पर दी गई कुर्बानी की याद में ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जाता है। जो हमे इस बात की शिक्षा देता है कि हमें दुनिया में रबचाही जिंदगी गुजारनी है न कि मनचाही। इन्ही दिनों में हज यात्ना भी होती है जिसमें दुनिया भर से मुस्लिम समुदाय के लोग हज करने मक्का और मदीना की पवित्न यात्ना करते हैं। इस मौके पर इमाम अब्दुल सबूर, खुर्शीद अहमद, हाफिज हुसैन, अहमद अमृतसरी, हसन नूर, मुआज नूर, मस्जिद इमाम मौलाना हफिजुररहमान, मोहम्मद अजमल रईस, अहमद अब्दुल, रहमान आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान

