फगवाड़ा: शुगर मिल चौक पर सड़क पार करते समय एक साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान दिलबाग सिंह, निवासी बाबा गदियां, फगवाड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलबाग सिंह साइकिल पर सवार होकर शुगर मिल चौक के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
📍 Location: जालंधर (फगबाडा)

