लुधियाना: शहर के एक होटल के कमरे में इंग्लैंड में रहने वाले एक बुजुर्ग बिजनेसमैन का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, बुज़ुर्ग ने होटल के कमरे में कथित तौर पर सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि वह इंग्लैंड से लुधियाना आए थे और उनके घरवालों को उनके यहां आने और होटल में रुकने की जानकारी नहीं थी।
परिवार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग का अपनी बेटियों से प्रॉपर्टी का झगड़ा चल रहा था। उनके बेटे ने बताया कि प्रॉपर्टी केस की वजह से उनके पिता बहुत मेंटल प्रेशर में थे और परिवार को शक है कि इसी प्रेशर की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
घटना का पता चलने के बाद पुलिस को इन्फॉर्म किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस होटल के कमरे और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल, सुसाइड के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। परिवार ने प्रॉपर्टी का झगड़ा और इसकी वजह से कथित मेंटल प्रेशर को वजह बताया है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
📍 Location: Ludhiana

