Site icon Dainik Savera Times

खन्ना में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या… मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

खन्ना: खन्ना के ऊंचा बेहरा इलाके में रानी वाला तालाब के पास एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बता दें कि ये घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। महिला का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। मृतक महिला की पहचान कमलेश रानी (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या करने वाली महिला की पहचान कर ली है और पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि नकाबपोश महिला बुधवार शाम 7:30 बजे कमलेश रानी के घर में घुसती है। करीब 2 घंटे बाद रात 9:30 बजे वह बाहर निकलती है। बाद में जब कमलेश का बेटा आधी रात के करीब घर आया तो उसे अपनी मां की हत्या के बारे में पता चला। मंडी अहमदगढ़ में रहने वाले कमलेश रानी के दामाद विशाल ने बताया कि उसके दोनों साले फास्ट फूड का काम करते हैं। बुधवार शाम 7 बजे दोनों दुकान पर गए थे।

आधी रात को उसे फोन आया कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। जिस महिला ने हत्या की है, उसने सोने के गहने भी चुराए हैं। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हो गई है। सिटी थाना 2 के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि हत्या करने वाली महिला की पहचान शान अब्बास के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version