Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ MC के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर एवं डिप्टी मेयर के 17 जनवरी होंगे चुनाव, नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर सीनियर डिप्टी मेयर एवं डिप्टी मेयर के चुनाव 17 जनवरी को होंगे। इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। यानि 17 जनवरी को पता चलेगा चंडीगढ़ का अगला मेयर कौन होगा। डीसी ऑफिस से इलेक्शन के लिए 17 जनवरी की डेट अनाउंस की गई है। जहाँ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी मेयर का बनता है। हालांकि भाजपा और आम आदमी पार्टी अपना मेयर बनाने के दावे किये जा रहे हैं। लेकिन स्पष्ट बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं। इसमें कुल पार्षद 35, जिसमें आम आदमी पार्टी के 14, भाजपा के 14, कांग्रेस के 6 तो वही 1 अकाली दल शामिल हैं।

 

Exit mobile version