Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Election: पंजाब में 2 मार्च को होंगे 3 नगर परिषदों के चुनाव, इस दिन होगी नामांकन प्रक्रिया

February 16, 2025

Punjab Election: पंजाब में 2 मार्च को होंगे 3 नगर परिषदों के चुनाव, इस दिन होगी नामांकन प्रक्रिया

चंडीगढ़: पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने एक बड़ी घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग तरनतारन, डेरा बाबा नानक और तलवाड़ा नगर परिषदों के चुनाव 2 मार्च को कराने का ऐलान किया है। इसी के साथ ही चुनाव के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा चुनाव में पुलिस की ओर से भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कैमरों से हर गतिविधि पर भी नजर रखी जाएगी और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी जिला चुनाव अधिकारियों की होगी।

17 फरवरी को होगी नामांकन प्रक्रिया

पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक होगी। अधिसूचना जारी होने की तिथि से इन तीनों नगर परिषदों के संबंधित राजस्व क्षेत्राधिकार में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: UP Police Home Guard Exam City : यूपी पुलिस होम गार्ड एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी, प्रवेश पत्र इस डेट में होंगे उपलब्ध

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें