Site icon Dainik Savera Times

हड़ताल कर रहे PCS-IAS अधिकारियों के पक्ष में उतरे उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी

फरीदकोट: पिछले तीन दिनों से पंजाब सरकार और विजिलेंस विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ पीसीएस और आईएएस अधिकारी हड़ताल पर हैं और इन अधिकारियों के पक्ष में अब उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी भी हड़ताल कर रहें हैं।

आज हड़ताल के तीसरे दिन इन कर्मचारियों ने काम ठप कर रखा है। एसोसिएशन नेता कुलदीप शर्मा का कहना है कि सरकार ने नोटिस जारी किया है। इस संबंध में चंडीगढ़ में पीसीएस व आईएएस अधिकारियों की बैठक चल रही है और एसोसिएशन जो भी निर्णय लेगी, उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी उसके पक्ष में खड़े होंगे।

उन्होंने कहा कि अगर पीसीएस और आईएएस अधिकारी काम पर लौटते हैं तो वे उनके साथ काम पर लौटेंगे। अगर हड़ताल जारी रही तो उपायुक्त के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय व एक्सियन कार्यालय के अधिकांश कार्यालयों पर ताले लगे हुए हैं।

Exit mobile version