Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 45 लिपिकों का उच्च वेतनमान में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियोजन

January 13, 2023

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 45 लिपिकों का उच्च वेतनमान में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियोजन

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर तबके के कल्याण के लिए वचनबद्ध है, जिसमें कर्मचारी बहुत अहम हिस्सा हैं। इसी के अनुसार आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 45 लिपिकों को उच्च वेतनमान में कनिष्ठ सहायक के पद पर पदस्थापित किया गया है, जिसमें आठ विकलांग कर्मचारी भी शामिल हैं। यह व्यक्त करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जिन क्लर्कों ने 5 साल की नियमित सेवा पूरी कर ली है और विभाग में 50:50 के अनुपात में काम कर रहे हैं और पंजाबी टाइप की परीक्षा पास की है उन्हें उच्च वेतनमान में कनिष्ठ सहायक के पद पर रखा गया है।

इस अवसर पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने लगन और ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इसलिए कर्मचारियों का कर्तव्य है कि वे सेवा भावना से अपने कर्तव्य का पालन करें। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वर्तमान सरकार ईमानदारी की नींव पर बनी है, इसलिए सबसे जरूरी है कि लोगों तक यह संदेश पहुंचे कि विभाग के कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं और लोगों को समय पर सेवाएं दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विभाग के उच्च वेतनमान में रखे गये 45 कनिष्ठ सहायकों में आठ विकलांग कर्मचारी भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें