पंजाब डेस्क: तरनतारन के गोइंदवाल साहिब थाने में आज पुलिस की क्रॉस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। बता दें कि संदिग्धों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद, तरनतारन पुलिस और AGTF टीम ने गोइंदवाल साहिब इलाके में नाकेबंदी की।
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़
जब जिला पुलिस और AGTF टीम ने दो संदिग्धों का पीछा किया और उन्हें घेर लिया, तो उन्होंने गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों को गोली लगी।
मौके से दो अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी तरनतारन के गोइंदवाल साहिब पुलिस स्टेशन के फतेहाबाद खेड़ी स्टोर फायरिंग और जबरन वसूली मामले में शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...