Site icon Dainik Savera Times

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

police Encounter in Chandigarh

police Encounter in Chandigarh

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास पुलिस की ऑपरेशन सेल और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग इलाके में सक्रिय हैं, जिसके बाद टीम ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। जैसे ही आरोपियों ने खुद को घिरा हुआ महसूस किया, उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और तीनों कथित गैंगस्टरों को जिंदा पकड़ लिया। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे उनके नेटवर्क और गतिविधियों का खुलासा हो पाएगा।

ये भी पढ़ें…

मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी गोलियां चलाईं। इसी दौरान एक गोली ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को लगी, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वह सुरक्षित बच गया। इस घटना ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Exit mobile version