Site icon Dainik Savera Times

Jalandhar में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; फायरिंग में 2 बदमाश घायल

Jalandhar Encounter

Jalandhar Encounter

पंजाब डेस्क: जालंधर आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह एनकाउंटर आदमपुर क्षेत्र में एक निजी यूनिवर्सिटी के पास हुआ, जहां पुलिस मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने पहुंची थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मिली, जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

जब पुलिस टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी, तभी बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके से उन्हें काबू में ले लिया।

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाशों की पहचान जस्सा ड्रोली कलां और चंदन पंडित के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: WPL में Shafali Verma का ऐतिहासिक प्रदर्शन, खास अर्धशतक के साथ रचा नया कीर्तिमान

अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

दोनों आरोपियों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version