Site icon Dainik Savera Times

न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में स्पेशल सेल व बदमाशों में हुई मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में तीन बदमाशों को लगी गोली

मोहाली: न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में पड़ते खिजराबाद में स्पेशल सेल व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस ऑपरेशन को स्पेशल सेल के डीएसपी गुरशेर सिंह संधू ऑपरेट कर रहे थे। दोनों तरफ की क्रॉस फायरिंग में तीन लोग गोली लगने से घायल हुए हैं जिनकी पहचान अक्षय निवासी बाल्मीकि मोहल्ला शास्त्री नगर जिला हिसार, नरेश कुमार गांव अहिरका जिला जींद हरियाणा व सुनील कुमार निवासी गांव मंगाली मोहब्बत जिला हिसार के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तीनों की टांग में गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीनों हमलावरों पर इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version