Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के मोगा में मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश

Encounters in UP

Encounters in UP

Encounter in Moga : पंजाब के मोगा में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां एक बदमाश के टांग पर गोली लगी है। मुठभेड़ मोगा के गांव रामू वाला में हुई है। दरअसल, आरोपी मोगा स्थित डाला पंचायत सदस्य के घर पर हुई फायरिंग में शामिल था। पुलिस ने दावा किया कि सोमवार सुबह एक मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि बीते 12 फरवरी को डाला के पंचायत सदस्य के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस मामले में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मोगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पता चला कि बाहर से ही किसी अपराधी ने इस फायरिंग को कराया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली थी।

उन्होंने कहा, ‘आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पंचायत सदस्य के घर पर फायरिंग करने वाला मोगा में घूम रहा है और किसी नई वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और इसी दौरान आरोपी अमन कुमार ने भागने की कोशिश की। साथ ही उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी को पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।‘

मोगा के एसएसपी अजय गांधी के मुताबिक आरोपी की हालत ठीक बताई जा रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं पुलिस टीम की तारीफ करूंगा, जिन्होंने बंबीहा गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ भी की जाएगी। आरोपी पर चार मुकदमे दर्ज हैं, जो फाजिल्के जिले का रहने वाला है।‘ फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास अवैध हथियार और कुछ गोलियां भी बरामद की हैं।

Exit mobile version