Site icon Dainik Savera Times

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विवाद, भेदभाव के आरोप

Encroachment Drive Sparks Controversy, Bias Alleged : लुधियाना। अहमदगढ़ नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान विवाद में पड़ गया है। यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति में केवल सामान्य कर्मचारियों की ओर से चलाया था।

स्थानीय दुकानदारों ने कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और इसे भेदभावपूर्ण करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान बड़े अतिक्रमणों को नजरअंदाज किया गया और केवल चुनिंदा लोगों को निशाना बनाया गया, जबकि रेहड़ी, ढाबों और फास्ट फूड विक्रेताओं द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण पर नगर परिषद के कर्मचारियों का ध्यान कभी नहीं गया।

दुकानदारों ने कहा कि सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए बिना किसी भेदभाव के शहर भर में समान नियमों के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान लागू किया जाना चाहिए। कार्यवाहक आयुक्त आशीष कुमार ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई u है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुकानदारों द्वारा लगाए गए पक्षपात के आरोपों की पूरी तरह से जांच की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले के बारे में बात करने गए पत्रकारों के साथ नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से स्थिति और बिगड़ गई, जिससे पत्रकार समुदाय में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश पैदा हो गया।

Exit mobile version