Site icon Dainik Savera Times

उम्र नहीं बनी बाधा, पीएचडी हासिल कर युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

Engineers’ Association Honours Harbhajan Singh ETO for PhD Achievement : अमृतसर। लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर), पंजाब की इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अध्यक्ष इंजीनियर निर्मल सिंह भंगू के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को पीएचडी की डिग्री हासिल करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी उपलब्धि को पंजाब और विभाग के लिए गर्व का विषय बताया। इंजीनियर निर्मल सिंह भंगू ने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी और साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे उम्र बाधा नहीं बनती।

 
 

इस अवसर पर इंजीनियर निर्मल सिंह भंगू ने कहा कि स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पीएच.डी. की डिग्री हासिल करना पूरे पंजाब और लोक निर्माण विभाग के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. हरभजन सिंह ने अपनी इस उपलब्धि से साबित किया है कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो उम्र कभी भी शिक्षा प्राप्त करने के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों में इंजीनियर इंद्रजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अमृतसर; इंजीनियर दविंदर सिंह मून, अधीक्षण अभियंता, नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, अमृतसर; इंजीनियर दिलबाग सिंह, इंजीनियर दविंदरपाल सिंह और इंजीनियर कुशलदीप सिंह रंधावा, कार्यकारी अभियंता; इंजीनियर सरबजीत सिंह और इंजीनियर तरलोचन सिंह, उपमंडल अधिकारी; इंजीनियर परमजीत सिंह, सहायक अभियंता तथा इंजीनियर निरवैर सिंह, कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

Exit mobile version