Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में शिक्षा सुधार और रोजगार सुनिश्चित हो : अभाविप

Ensure educational reforms and employment :  जालंधर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रशांत गौतम और प्रदेश मंत्री जसकरण सिंह भुल्लर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक एवं दूरगामी सुधारों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल को सौंपा शिक्षा सुधार ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर एवं दीर्घकालिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए राज्यपाल महोदय से विद्यार्थियों के हितों की रक्षा एवं शैक्षिक सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। अभाविप द्वारा सौंपे गए विस्तृत ज्ञापन में पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं विद्यार्थी हितैषी बनाने से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से रखा गया है।

राज्यपाल के समक्ष शिक्षा सुधार की मांग

इनमें परीक्षा प्रणाली में सुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का प्रभावी क्रियान्वयन, स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति, राज्य में छात्रसंघ चुनाव की बहाली, छात्रवृत्ति एवं शोध को बढ़ावा, नशामुक्त एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण, डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास, सीमावर्ती क्षेत्रों में शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार तथा पंजाब के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और अध्ययन को प्रोत्साहन जैसी प्रमुख मांगें को राज्यपाल महोदय के समक्ष रखा गया है।

Exit mobile version