Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेडां वतन पंजाब दियां में खिलाड़ियों का जोश

September 10, 2026

खेडां वतन पंजाब दियां में खिलाड़ियों का जोश Enthusiasm at ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ : मोगा। पंजाब सरकार की ओर से युवाओं को खेलों से जोड़ने, खेल प्रतिभा को उभारने और राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत निहाल सिंह वाला ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबलों के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला। दूसरे दिन आयोजित विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, मेहनत, धैर्य, टीम भावना और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जैसे खेल महाकुंभ गांव स्तर पर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे जीत-हार की चिंता किए बिना पूरी खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लें और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं में अपार क्षमता है और खेलों के माध्यम से वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी खेल विधाओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मुकाबलों के दौरान खेल मैदानों में खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों की भी अच्छी उपस्थिति रही। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल नियमों का पालन करते हुए अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और मुकाबले निर्धारित खेल नियमों के अनुसार करवाए जा रहे हैं। खेल विभाग के अधिकारियों, कोचों और स्टाफ द्वारा मुकाबलों को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सक्रिय रूप से अपनी ड्यूटी निभाई जा रही है। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी, कोच, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। संबंधित तस्वीरें संलग्न हैं जी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें