Site icon Dainik Savera Times

ETO ने विभिन्न वेलफेयर बोर्डों के नवनियुक्त चेयरमैनों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

अमृतसर: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा हलका जंडियाला गुरु से विभिन्न वेलफेयर बोर्डों के लिए नियुक्त किए गए नवनियुक्त चेयरमैनों को सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वेलफेयर बोर्डों के चेयरमैनों की नियुक्ति का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना है।

लोक निर्माण मंत्री ने नवनियुक्त चेयरमैनों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने-अपने वेलफेयर बोर्डों के माध्यम से जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर सम्मानित किए गए नवनियुक्त चेयरमैनों में श्री अमर रावत (राजपूत वेलफेयर बोर्ड), श्री जरनैल सिंह (रामगढ़िया वेलफेयर बोर्ड), श्री गुरदीप चंद (सैनी वेलफेयर बोर्ड), श्री सतबीर सिंह (स्पोर्ट्स वेलफेयर बोर्ड), श्री रॉबिन (स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड), श्री सुनील कुमार (विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड), श्री हरजीत सिंह (बाज़ीगर वेलफेयर बोर्ड), श्री जय देव (ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड), श्री विपिनदीप सिंह (दलित विकास बोर्ड), श्री आलम दीन (गुर्जर वेलफेयर बोर्ड), श्री तेजदीप सिंह बिट्टू (कंबोज वेलफेयर बोर्ड), श्री जतिंदर कुमार (खत्री वेलफेयर बोर्ड), श्री साहिब सिंह (मसीह वेलफेयर बोर्ड), श्री मक्कन दीन (मुस्लिम वेलफेयर बोर्ड) तथा श्री मलकीत सिंह बंडाला (प्रजापत वेलफेयर बोर्ड) शामिल हैं।

इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैनों ने पंजाब सरकार तथा लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने-अपने वेलफेयर बोर्डों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version