अमृतसर: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के गांव उदोनंगल, शहीद मलकीत सिंह नगर, धरदिउ सरदारां तथा दयालगढ़ में आयोजित जन मिलनी कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों की चौपालों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगवाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार के निकट ही सुनिश्चित करना है। गांवों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करने से जहां जमीनी स्तर पर समस्याओं की वास्तविक जानकारी मिलती है, वहीं उनके उचित समाधान और लोगों की राय को भी समझने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों द्वारा उठाए गए प्रत्येक जायज मुद्दे का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी को विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु सहित पूरे पंजाब में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से संतुष्ट है तथा आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया। विपक्षी दलों के पास अब जनता के मुद्दों पर बोलने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है और वे केवल आपसी मतभेदों तथा नेतृत्व की लड़ाई में उलझे हुए हैं।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को उनका लाभ मिलता रहे, जन मिलनी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
📍 Location: Amritsar (Amritsar)
मेष: दिन शुभ रहेगा...