Dainik Savera Times

समूह लग्नोत्सव जैसे आयोजन लाते हैं समाज में सकारात्मक बदलावः Hardeep Singh Gill

पालनपुर में 9वें समूह लग्नोत्सव का भव्य आयोजन

पालनपुर (गुजरात): जागृति वाल्मीकि समाज ट्रस्ट पालनपुर और बनासकांटा वाल्मीकि युवा विकास परिषद की ओर से पालनपुर में वाल्मीकि समाज के 9वें समूह लग्नोत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ किया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संखया में नवविवाहित जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की, वहीं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इसमें भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह गिल मुखय अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता, भाईचारे को लाने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का एक सशक्त माध्यम हैं, इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी सममानपूर्वक अपने बच्चों का विवाह करने का अवसर मिलता है।

हरदीप गिल ने इस दौरान आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि जागृति वाल्मीकि समाज ट्रस्ट और बनासकाटा वाल्मीकि युवा विकास परिषद समाज के उत्थान और जागरूकता के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं, ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने कहा कि समूह लग्नोत्सव का यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए वचनबद्ध हैं और इस समाज को बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने गुजरात सरकार की ओर से सामाजिक उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी चर्चा की।

हरदीप गिल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों की प्रशंसा की। समूह विवाह समिति के अध्यक्ष धनजीभाई मकवाना और गोविंदभाई मकवाना ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुखय उद्देश्य समाज में फिजूलखर्ची को रोकना और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देना है। उन्होंने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर धनजीभाई मकवाना, रमेशभाई कुंवारिया, गिरीशभाई पुरबिया, पूर्व विधायक पालनपुर महेशभाई पटेल, भरतभाई परमार, प्रवीणभाई डोडिया, शांतिभाई मकवाना, महेशभाई वाघेला और गीरधरभाई वाघेला, जयेश भाई सोलंकी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा। आयोजकों द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी का सामान भी भेंट किया गया, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत और भी सहज हो सके।

Exit mobile version