Site icon Dainik Savera Times

हर जीवन की कीमत: हाई-टेक एंबुलेंस से मजबूत हुई पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने आपात स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति दी है। पिछले एक वर्ष में जीपीएस आधारित हाई-टेक एंबुलेंसों का बेड़ा बढ़ाकर राज्य की चिकित्सा सहायता को और सशक्त किया गया है।

जुलाई 2024 में 58 और जून 2025 में 46 नई एंबुलेंसे शामिल करने के बाद राज्य के पास अब कुल 371 एंबुलेंसे हैं, जोहर जिले और गांव तक पहुंच सुनिश्चित कर रही हैं। इन अत्याधुनिक वाहनों में ऑक्सीजन सपोर्ट, जीवनरक्षक दवाएं, प्राथमिक उपचार उपकरण और जीपीएस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सरकार ने मानक तय किया है कि शहरी क्षेत्रों में एंबुलेंस 15 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 20 मिनट के भीतर मरीज तक पहुंचे।इस सेवा के माध्यम से अब तक एक लाख से अधिक मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।इन एंबुलेंसों में अबतक 80 से अधिक बच्चों का सुरक्षित जन्म भी हुआ है।

बाढ़ जैसी आपात परिस्थितियों में भी सरकार ने “बोट एंबुलेंस” जैसी अभिनव पहल की, जिन से दूरदराज के गांवों तक दवाएं और राहत सामग्री पहुंचाई गई।

मुख्यमंत्री मान ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि पंजाब में कोई भी मरीज समय पर चिकित्सा सहायता से वंचित न रहे।” यह पहलन केवल स्वास्थ्य सेवा का विस्तार कर रही है, बल्कि आम लोगों के मन में यह विश्वास भी जगा रही है कि अब हर  जरूरतमंद तक मदद समय पर पहुंचेगी।

 

Exit mobile version