Site icon Dainik Savera Times

शहीदों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़

चंडीगढ़। पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी है। भगत ने कहा कि यह फैसला सरकार की अपने सशस्त्र बलों की कुर्बानियों को मान्यता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब तक शहीद सैनिकों के 24 परिवारों को इस बढ़ी हुई वित्तीय सहायता का लाभ मिल चुका है।

मंत्री ने बताया कि एक्स-ग्रेसिया बढ़ाने के अलावा सरकार द्वारा कई अन्य कल्याणकारी उपाय भी लागू किए गए हैं, जिनमें दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेसिया राशि को उनकी अक्षमता के आधार पर 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये तक करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन पहलकदमियों का उद्देश्य उन परिवारों को आर्थिक स्थिरता और सहायता प्रदान करना है, जिन्होंने देश के लिए महान कुर्बानियां दी हैं।

ये भी पढ़ें: इटली में बड़ी वारदात: दो भारतीय मूल के लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Exit mobile version