Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व सैनिक संघर्ष कमेटी के शिष्टमंडल ने MP सीचेवाल से की मुलाकात, कहा-भारत सरकार बिना देरी मांगे करें पूरी

April 30, 2023

पूर्व सैनिक संघर्ष कमेटी के शिष्टमंडल ने MP सीचेवाल से की मुलाकात, कहा-भारत सरकार बिना देरी मांगे करें पूरी

कपूरथला (सिमरनजीत सिंह संधू): पंजाब से राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल से पूर्व सैनिकों की एक संघर्ष कमेटी के शिष्टमंडल ने विशेष रूप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संत सीचेवाल से पूर्व सैनिकों के पेंशन, पारिवारिक पेंशन और डिसबेल्टी पेंशन से जुड़ी अनेक मुश्किलों के बारे में जानकारी दी। एक मांग पत्र सौंप कर उनके हल के लिए मदद की मांग की।

इस दौरान सैनिकों ने बताया की अपनी इन अलग-अलग मांगो को लेकर पूर्व सैनिक फरवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर से धरना प्रदर्शन कर रहे है और उनकी इस मांगों के हल के लिए वह उन से भी सार्थक सहयोग की उम्मीद रखते है। दूसरी और संत सीचेवाल ने पूर्व सैनिकों की मांगों को जायज बताया और भारत सरकार को इनकी मांगों को पूरा करने की बात कही। इस दौरान संत सीचेवाल ने कहा कि सैनिकों एवं खिलाड़ियों की देश में अहम भूमिका है इनका सड़कों पर संघर्ष करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार को इनकी मांगों को तुरंत पूरा कर देना चाहिए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें