Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आबकारी एवं कराधान विभाग ने पिछले वर्ष के मुकाबले GST संग्रह में की 33% की वृद्धि

January 2, 2023

आबकारी एवं कराधान विभाग ने पिछले वर्ष के मुकाबले GST संग्रह में की 33% की वृद्धि

चंडीगढ़ प्रशासन के आबकारी और कराधान विभाग ने दिसंबर 2022 के महीने के लिए सकल जीएसटी संग्रह में 33% की वृद्धि दर्ज की है। वित्त मंत्रालय के अनुसार संग्रह 218 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष इसी महीने के दौरान एकत्र किए गए 164 करोड़ रुपए से 33% अधिक है। वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में यूटी ने जीएसटी संग्रह में 18.77% की वृद्धि देखी है। यह 595.65 करोड़ रुपए रहा जो 94.13 करोड़ रुपए था, पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान उत्पन्न 501.52 करोड़ रुपये के राजस्व से अधिक। दूसरी तिमाही में यूटी ने संग्रह में 20.55% की वृद्धि दर्ज की है, यह 561.04 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान उत्पन्न राजस्व 465.41 करोड़ रुपये से 95.63 करोड़ रुपये अधिक था।

वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 29 04% की वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के दौरान एकत्र किए गए 453.69 करोड़ रुपये से बढ़कर 585.45 करोड़ रुपये हो गई। 1742.14 करोड़ रुपये के सकल जीएसटी संग्रह के साथ यूटी ने पिछले वर्ष उत्पन्न राजस्व की तुलना में दिसंबर 2022 तक 22.63% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वित्त मंत्रालय मासिक आधार पर जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि जारी करता है।

वित्त सचिव सह कराधान सचिव विजय नामदेवराव जाडे ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने यूटी ट्रेजरी में कुल 1489.55 करोड़ रुपये की वसूली की है, जबकि पिछले साल 1089.22 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप 36.75% की वृद्धि हुई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें