Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

घोटाला कर रहे Amritsar के क्लब और बार रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

May 1, 2023

घोटाला कर रहे Amritsar के क्लब और बार रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर के क्लब और बार मालिक सरकार को बड़े स्तर पर चूना लगा रहे थे, जिसका खुलासा लोगों के विरोध के बाद हुआ बता दें कि, क्लब और बार मालिक पंजाब के बाहरी राज्यों से शराब लाकर फुटकल में बेच रहे थे, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुक्सान हो रहा था। वहीं, क्लब और बार मालिक पंजाब के बाहरी राज्यों से शराब लाकर 18 हजार की बोतल को 30 हजार में बेचते थे, और भारी मुनाफा कमा रहे थे। लोगों से 14 फीसदी की जगह 22 फीसदी वैट वसूला जा रहा था। जबकि, पंजाब सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में सिर्फ 14 फीसदी ही वैट वसूला जा सकता है।

क्लब व बार रेस्टोरेंट के मालिक अफसरों की मिलीभगत का लाभ लेकर पंजाब के बाहरी राज्यों में शराब लाकर भारी दामों में शराब बेच रहे थे। इन अवैध गतिविधियों की सुचना मिलने पर आबकारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब की बोतलों को जब्त कर लिया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की। वहीं, लोगों ने भी इसका विरोध किया और इसकी उच्च स्तर पर जांच की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें